‘वेलकम टू रायपुर ससुर जी’, विराट के स्वागत के लिए स्टेडियम में पहुंची उनकी ‘बहुरानी’; वायरल वीडियो देख खुद विरुष्का नहीं रोक पाएंगे हंसी
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रायपुर में 3 दिसंबर को दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच को देखने के लिए विराट कोहली की 'बहूरानी' यानी उनके लड़के की दुल्हन भी पहुंची। सोशल मीडिया पर वायरल फनी वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है।
Written by ट्रेंडिंग न्यूज टीम Edited by Kapil Tiwari Updated: December 5, 2025 16:45 IST रायपुर में खेले गए वनडे मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। को गूगल पर फेवरेट बनाएँटीम इंडिया हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा वनडे इंटरनेशनल मुकाबला खेलने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची थी, जहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला गया। रायपुर की जनता के लिए यह मैच बेहद खास था क्योंकि यहां 3 साल के अंतराल के बाद कोई इंटरनेशनल मुकाबला खेला जा रहा था। ऐसे में लोग पूरे जोश के साथ भारतीय टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। इस मैच को देखने के लिए विराट कोहली की ‘बहुरानी’ भी आई थीं। जी हां, विराट की बहुरानी मतलब कि उनके बेटे की होने वाली ‘फ्यूचर वाइफ’ इस मुकाबले को देखने पहुंची थीं।
जानिए क्या है माजरा?
जरा रूकिए अगर आप इस बात को पूरी तरह से सच मान बैठे हैं तो ऐसा नहीं है। हम ये बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जो रायपुर वनडे का ही है। इस वीडियो में एक बच्ची हाथ में पोस्ट लिए खड़ी है और पोस्टर पर जो लिखा है वो लोगों को इतना हंसा रहा है कि पेट दर्द हो जाए। वायरल वीडियो में दिख रही बच्ची के हाथ में जो पोस्टर है उस पर लिखा है, “Welcome to Raipur ससुर जी, #ViratKohli You Future (बहुरानी)”। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज से वायरल हो रहा है।
1.60 करोड़ लोगों ने देखा वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो Heena Sahu नाम के यूजर ने शेयर किया है। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर 4 दिसंबर को पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 16 मिलियन (1.60 करोड़) से अधिक यूजर्स ने देख लिया है। वीडियो को 5 लाख से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “ससुर जी बस अब आप सासु मां को मना लीजिए”
वायरल क्लिप को और भी ज्यादा फनी किया है उसमें विराट कोहली के एक वीडियो को जोड़कर जो कि पुराना है। इस क्लिप को ऐसे तैयार किया गया है जैसे विराट कोहली ने उस बच्ची का पोस्टर देख लिया हो और वह अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो पर कंटेंट टेक्स्ट में लिखा है कि विराट कोहली को बहुरानी पसंद आ गई अब बस अनुष्का शर्मा मान जाए।
यहां देखें वायरल वीडियो
View this post on InstagramJansatta.com पर पढ़े ताज़ा ट्रेंडिंग समाचार (Trending News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 05-12-2025 at 16:35 ISTलखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) IPL 2026 में प्लेऑफ के लिए दावेदार हो सकती है। उनके पास मजबूत शीर्ष क्रम और अनुभवी गेंदबाज हैं, लेकिन मध्यक्रम अनुभवहीन है। चोटिल खिलाड़ियों की समस्या चिंता का विषय है, खासकर मयंक यादव और मोहसिन खान की। ऋषभ पंत पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा। टीम में मार्करम, मार्श, पंत और पूरन जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में शमी, आवेश खान, और हसरंगा जैसे गेंदबाज हैं।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई Download Apps- The Indian Express
- The Financial Express
- Loksatta
- IeTamil.Com
- IeMalayalam.Com
- IeBangla.Com
- ieGujarati.com
- InUth
- IE Education
- The ExpressGroup
- Ramnath Goenka Awards
- T&C
- Privacy Policy
- Latest News
- Contact Us
- About US
- This Website Follows The DNPA’s Code Of Conduct